ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर में शिक्षक की अमानवीयता, सवाल पूछने पर दो बच्चों को डंडों से पीटा, BSA से शिकायत

बुलंदशहर: बुलंदशहर स्याना क्षेत्र में एक शिक्षक ने मासूम बच्चों को सिर्फ इसीलिये पीट डाला क्योंकि शिक्षक का ब्ल्ड प्रेशर बढ़ गया था। ये बेतुकी बात कोई और नहीं बल्कि उस टीचर ने खुद कही है। उसका कहना है कि बच्चों ने उससे उस वक्त सवाल पूछ लिया जिस वक्त उसका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था।मनोज शर्मा नाम के एक शिक्षक ने महज इसलिए दो छात्रों की पिटाई कर डाली, क्योंकि बच्चों ने उनसे उस वक्त सवाल पूछ लिया था जिस वक्त मास्टर जी का ब्लड प्रेशर हाई था।पूरा मामला स्याना के मोहनपुर गांव का है जहां गांव में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मनोज शर्मा पर उन्ही के विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 4 के मासूम छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।बच्चों के माता-पिता ने की शिकायतअरोप है कि शिक्षक मनोज ने प्लास्टिक के डंडे से उनकी यह कहते हुए पिटाई कर दी कि मेरा ब्लड प्रेशर हाई है और तुम मुझसे सवाल पूछ रहे हो। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। जबकि बच्चों के परिजनों का आरोप यहां तक है कि विद्यालय में कई मर्तबा बच्चों को मिड डे मील का भोजन तक नहीं मिल पाया है।शिक्षक की पिटाई से बच्चे के पैर पर बने लाल निशान।माता-पिता ने दिखाए फोटोबच्चों के माता-पिता ने बच्चों की फोटो साझा की हैं जिसमें बच्चों के शरीर पर पिटाई के निशान साफ नजर आ रहे हैं। किस बेरहमी से पिटाई की गई है यह भी कहें तो गलत नहीं कि तस्वीरें मास्टर जी के कारनामें की चीख चीखकर गवाही दे रही हैं। अभिभावकों की माने तो मास्टर जी की पिटाई से बच्चे इस हद तक दहशत में हैं कि उन्होंने स्कूल जाने तक से इनकार कर दिया है।BSA से की गई शिकायतअभिभावक जितेंद्र, राजवीर, भारती का कहना है कि मासूम छात्र की पिटाई सिर्फ इसलिए कि गई कि बच्चों ने सवाल पूछ लिया और उस समय मास्टर जी का ब्लड प्रेशर हाई है। पूरे मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई है।

Related Articles

Back to top button