ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

बाढ़ से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा, बोले-रोस्टर के मुताबिक दें बिजली सप्लाई

उन्नाव: उत्तर प्रदेश शासन के सहकारिता के सचिव ने गुरुवार को उन्नाव जनपद का निरीक्षण किया।उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में बाढ़ को लेकर अफसरों के साथ मीटिंग की। इसके बाद बालू घाट पर पहुंचकर जमीनी हकीकत देखी। घाट पर मौजूद अफसरों को दिशा निर्देश दिए हैं कि बाढ़ के चलते किसी को कोई समस्या उत्पन्न न हो।प्रमुख सचिव सहकारिता उन्नाव के नोडल अधिकारी बीएल मीणा ने डीएम अपूर्वा दुबे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में बाढ़ से निपटने की तैयारियों, विकास कार्यक्रमों एवं जिले की कानून व्यवस्था आदि की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप विकास कार्याें में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि दीवाली से पहले प्रत्येक गरीब एवं अन्त्योदय कार्ड धारक को अनाज/राशन उपलब्ध कराना सुुुनिश्चित किया जाए।उन्नाव में विकास कार्यों की समीक्षा करते सचिव।त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देशनोडल अधिकारी ने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाएं। पुलिस विभाग आगामी त्योहारों के दृष्टिगत फुट पेट्रोलिंग कर त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जन सामान्य की समस्याओं को प्राथिमकता के आधार पर निस्तारित करें। कहा कि त्याेहार के दृष्टिगत जनपद की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही विद्युत विभाग रोस्टर के मुताबिक सप्लाई दे।दिवाली पर गोशाला में जलेंगे दीपप्रभारी नगर निकाय एवं डीपीआरओ को अभियान चलाकर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि दीपावली पर्व पर जनपद की प्रत्येक गोशाला में दीपक जलाया जाए। निराश्रित गोवंश पालकों को प्रति पशु 900 रुपये का भुगतान अविलम्ब करा दिया जाए। चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि संचारी रोगों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाये जाएं।समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारीबैठक में पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल, ज्वांइट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button