ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

भारत के पाकिस्तान दौरे का फैसला गृह मंत्रालय करेगा

भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने गुरुवार को कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने भी कहा था कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत किसी की सुनने की स्थिति में नहीं है। खेल मंत्री ने कहा कि वनडे विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा और पाकिस्तान सहित भाग लेने वाले देशों को सौहार्दपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा और टूर्नामेंट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने का फैसला गृह मंत्रालय लेगा क्योंकि पाकिस्तान में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

खेल मंत्री ने कहा, ”यह बीसीसीआई का मामला है और वे इस पर टिप्पणी करेंगे। भारत एक खेल महाशक्ति है, जहां कई विश्व कप आयोजित किए गए हैं। वनडे विश्व कप भी अगले साल भारत में होगा और दुनिया भर की सभी बड़ी टीमें इसमें हिस्सा लेंगी। आप किसी भी खेल में भारत की उपेक्षा नहीं कर सकते। भारत ने खेलों, विशेषकर क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है, इसलिए अगले साल विश्व कप का आयोजन किया जाएगा और यह एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button