ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

जकार्ता में मस्जिद का विशाल गुंबद आग लगने के बाद गिरा

इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग लगने के बाद ताश के पत्‍तों की तरह ढह गया। ये मंजर ऐसा था, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया।

जकार्ता की मस्जिद के विशाल गुंबद के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक गुंबद के एक हिस्‍से में आग लगी हुई है। काफी लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। एकाएक गुंबद ताश के पत्‍तों की तरह ढह जाता है। इसके बाद सिर्फ धुंए का गुबार ही चारों तरफ नजर आता है।

Related Articles

Back to top button