ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

बोला- तीन लोगों में बंटता है पैसा, रजिस्टर में होती है लिखापढ़ी, डीएम ने दिए जांच के आदेश

फतेहपुर: फतेहपुर में लेखपाल का किसान से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हो रहा है। फतेहपुर में अगर आपको तहसील में कोई काम कराना है तो बिना रिश्वत दिए काम नहीं हो सकता। यहां तक कि रिश्वत की रकम का तीन हिस्सों में बंटवारा किया जाता है। यह बात रिश्वत लेते एक वीडियो में कैद लेखपाल द्वारा कही जा रहा है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने जांच शुरू कर दी है।सोशल मीडिया में लेखपाल का खसरा खतौनी में नाम चढ़ाने के बदले एक हजार रुपए की रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। इसमें लेखपाल किसान से लिये गए एक हजार रुपए में कानूनगो और तहसीलदार का हिस्सा देने की बात कह रहा है। यहां तक कि वीडियो में साफ बोलते सुना जा सकता है कि रिश्वत की ली गई रकम में जिन लोगों का हिस्सा होता है उसको रजिस्टर में लिखा जाता है।एसडीएम कर रहे मामले की जांचकिसान से रिश्वत लेते लेखपाल संत कुमार बताए जा रहे हैं, जो खागा तहसील के किसी गांव के रहने वाले हैं और सदर तहसील में तैनात हैं। सोशल मीडिया में लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद डीएम श्रुति ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। इस मामले में एसडीएम सदर अवधेश निगम ने बताया कि जो वीडियो वायरल हुआ है उसकी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button