ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
धार्मिक

सूर्यग्रहण के साये में मनेगी दिवाली, सुबह से सूतक काल होगा शुरू, पटना में 40 मिनट तक दिखेगा ग्रहण

दिवाली की धूम बिहार की राजधानी पटना के बाजारों में दिखने लगी है. दीपावली इस बार सूर्य ग्रहण के साये में मनेगी. रात में दीपावली का जश्न मनाया जायेगा और फिर अगली सुबह करीब चार बजे के बाद से सूतक प्रारंभ हो जायेगा. शाम 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 24 मिनट तक सूर्य ग्रहण दिखेगा. सूर्य ग्रहण लगने के कारण कुछ राशि वाले लोगों को विशेष सावधानी भी बरतने की जरूरत होगी. इधर बुराई पर अच्छाई की जीत के जश्न का पर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर है. हर किसी को दीपावली का इंतजार है. शहर से लेकर गांव तक दीपावली को लेकर चहल-पहल का माहौल है. घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, संस्थानों में दीपावली को लेकर साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है. सभी जगहों पर रंगाई-पुताई व साज-सजावट का काम जारी है.

24 को दीपावली के बाद 25 को लगेगा सूर्य ग्रहण

बाजारों में भी दीपावली को लेकर रौनक देखी जा रही है. दीपावली 24 अक्तूबर को मनायी जायेगी. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा बताते हैं कि धन्वंतरि जयंती धनत्रयोदशी का पर्व 22 अक्तूबर यानी शनिवार को मनाया जायेगा. इस दिन लोग बाजार से नये सामान की खरीदारी और माता महालक्ष्मी की विधिवत पूजा करेंगे. धन्वंतरि जयंती के दिन महालक्ष्मी की पूजा से धन, एश्वर्य में वृद्धि होती है. उन्होंने बताया कि प्रदोष काल एवं रात्रि में अमावस्या तिथि मिलने से दीपावली का पर्व 24 अक्तूबर को ही मनाया जायेगा. तिथि को लेकर कोई संशय नहीं है.

तुला राशि वाले जातकों को नहीं देखना चाहिए सूर्य ग्रहण

दीपावली के ठीक अगले दिन यानी मंगलवार को सूर्य ग्रहण लग रहा है. पटना में सूर्य ग्रहण 4 बजकर 40 मिनट से 5 बज कर 24 मिनट तक दिखेगा. पटना में सूर्य ग्रहण 40 मिनट तक दिखाई देगा. सूर्य ग्रहण से 12 घंटा पहले यानी 25 अक्टूबर की सुबह चार बजे से ही सूतक लग जायेगा. ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस बार सूर्य ग्रहण भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में दिखायी देगा. यह सूर्य ग्रहण तुला राशि वाले जातकों को नहीं देखना चाहिए.

इन तीनों लगन में पूजा श्रेष्ठ

कुंभ लग्न -दोपहर एक बजकर 49 मिनट से तीन बजकर 30 मिनट तक

वृष लग्न- शाम छह बज कर 40 मिनट से आठ बजकर 34 मिनट तक

सिंह लग्न-मध्यरात्रि एक बज कर चार मिनट से तीन बज कर 18 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो

Related Articles

Back to top button