ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

CM का आदेश, अब हर सप्ताह में 2 दिन सचिवालय में बैठेंगे मंत्री

हरियाणा सचिवालय में सभी मंत्री सप्ताह में दो दिन मंगलवार व बुधवार को बैठा करेंगे। यह आदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसलिए दिया है ताकि मंत्री न केवल जनता को बल्कि विधायकों को भी उपलब्ध रहें। भाजपा विधायक दल की मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में विधायकों ने मंत्रियों के सचिवालय में न बैठने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। पार्टी के चार विधायकों ने सीएम के समक्ष कहा कि वे सचिवालय आते हैं लेकिन मंत्री वहां मौजूद नहीं होते। इस कारण उन्हें जनता के काम के लिए फील्ड में चक्कर काटने पड़ते हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस मामले को गंभीरता से लिया और यह आदेश जारी कर दिया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब मंत्री मंगलवार और बुधवार को सचिवालय में नजर आएंगे। अभी तक सिर्फ गृह मंत्री अनिल विज ही रोजाना सचिवालय आते हैं। गृह मंत्री तकरीबन रोज ही तीन बजे सचिवालय आते हैं। इससे पहले वे जनता की समस्या अपने निवास पर सुनते हैं। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा व बिजली मंत्री रणजीत शर्मा भी सप्ताह में कुछ दिन सचिवालय आते हैं। हाजिरी चेक की जाए तो विज की हाजिरी सबसे ज्यादा मिलेगी। बाकी की मंत्री कोठी से ही काम चलाते हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि कोठी पर रह कर काम नहीं चलाना है। सचिवालय आना पड़ेगा।

बैठक में विधायकों को यह भी स्पष्ट किया गया कि आदमपुर चुनाव में जिन विधायकों की आवश्यकता होगी उन्हें ही बुलाया जाएगा। जिसकी डयूटी लगेगी वही वहां जाएगा। चूंकि पंचायत चुनाव भी नजदीक हैं इसलिए विधायक अपने हलकों में रह कर ग्रामीण जनता के साथ संवाद स्थापित करें।

Related Articles

Back to top button