ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुलायम सिंह यादव की अस्थियां करेंगे संगम में प्रवाहित, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

इटावा: मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर आज प्रयागराज जाएंगे अखिलेश यादव।समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां बुधवार को संगम में प्रवाहित होंगी। 11 बजे अखिलेश यादव कलश लेकर सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान से प्रयागराज पहुचेंगे। यहां दोपहर 11:40 पर अपने पिता की अस्थियां पूरे विधि-विधान से विसर्जित करेंगे। उनके साथ चाचा शिवपाल सिंह यादव, पत्नी डिंपल, भाई धर्मेंद्र यादव व परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।21 अक्टूबर को होगा शांति पाठसमाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह की मृत्यु के बाद शांति पाठ का आयोजन 21 अक्टूबर को सैफई में किया गया है। इस दिन ब्रह्मभोज भी होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसर 13वें दिन तेरहवीं का विधान है, पर सैफई की मान्यताएं अलग हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए मुलायम सिंह यादव की तेरहवीं नहीं की जाएगी। केवल शांति पाठ ही होगा।अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां आज पूरे विधि-विधान से संगम में विसर्जित करेंगे।10 अक्टूबर को हुआ था निधनमुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अक्टूबर को निधन हो गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। 11 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था।उनको अखिलेश यादव ने मुखाग्नि दी थी। अंतिम संस्कार के बाद अखिलेश शदव ने उनकी अस्थियां चुनकर एक कलश में रखा था, जिसे पहले हरिद्वार और अब बुधवार को प्रयागराज के संगम में विसर्जित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button