ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

फिर भिड़े घरवाले, सुंबुल-मान्या को मिली सजा

बिग बॉस का 18वां एपिसोड फुल ड्रामे से भरपूर रहा। जहां एक और घर में प्यार मोहब्बत वाला एंगल नजर आ रहा है। वहीं, हर दिन घरवालों में जमकर तकरार भी देखने को मिल रही है। शो के प्रोमो में यह बात सामने आ गई थी कि ताजा एपिसोड में भयंकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है। तो चलिए आपको शुरू से बताते हैं।17वें दिन की शुरुआत में नए कैप्टन शिव प्रियंका को बर्तन धोने की ड्यूटी देते हैं। इस दौरान प्रियंका कहती हैं कि यह उनका काम नहीं है वह सिर्फ शिव के कहने पर यह काम कर रही हैं। इस बीच प्रियंका और निमरत के बीच भी इसी बात को लेकर बहस शुरू हो जाती है।

निमरत उनसे कहती हैं कि इतना सेल्फ ऑबसेस्ड न बनें और अपनी जुबान को लगाम दें। तभी प्रियंका करीना कपूर का मशहूर डायलॉग ‘मैं अपनी फेवरेट हूं।’ बोलती नजर आती हैं। दूसरी ओर एमसी स्टेन अगल ही दुनिया में खोए हुए हैं। वह किसी से बात ही नहीं कर रहे हैं। अब्दु उन्हें चीयर करने की कोशिश करते नजर आते हैं लेकिन उनकी मेहनत सफल नहीं हो पाती है और वह शिव के पास चले जाते हैं। इस दौरान वह अपना गाना गाते हैं जिसे सुनकर अंकित इरिटेट हो जाते हैं।

इस बीच खाने की चीजों को लेकर अर्चना की एक बार फिर से लड़ाई हो जाती है। इस बार अर्चना की मान्या के साथ आलू को लेकर तू-तू मैं-मैं होती है। इस दौरान अब्दु बीच बचाव करते नजर आते हैं। तभी मान्या अर्चना पर चोरी का आरोप लगा देती हैं जिससे वह भड़क जाती हैं। इस बात पर दोनों के बीच जमकर गाली गलौच होती है। दोनों के बीच झगड़ा अभी खत्म भी नहीं हुआ होता है कि बीच में गोरी नागोरी भी आ जाती हैं और वह अर्चना पर एवोकाडो फेंकने का आरोप लगा देती हैं। गोरी की बात सुनकर अर्चना भड़क जाती हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। तभी प्रियंका आती हैं और गोरी की तरफदारी करने लगती हैं। तभी पता चलता है कि एवोकाडो फेंकने का काम प्रियंका का है।

Related Articles

Back to top button