ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

निशानेबाज ने खुद को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पंजाब के जालंधर में करोल बाग एरिया में स्टेट शूटिंग चैंपियन रह चुके निशानेबाज ने मंगलवार देर रात घर में खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली। इसके बाद गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में रेफर करवा लिया।जानकारी के मुताबिक शूटिंग खिलाड़ी सुपर्णा शर्मा उर्फ सैंडी विदेश जाना चाहता था लेकिन काम न बन पाने से आहत था। सैंडी ने कनाडा और इंग्लैंड जाने की फाइल लगाई थी लेकिन दोनों फाइलों को स्वीकार नहीं किया गया था। इसके बाद एजेंट से बात करने के बाद बुधवार को सैंडी दोबारा इंग्लैंड की फाइल लगाने जाने वाला था। मगर उससे पहले देर रात को रिवाल्वर से गोली मार ली।गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन सैंडी के कमरे में पहुंचे तो वह खून में लथपथ पड़ा था। उसे पहले नाजुक हालत में रामामंडी के जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर करवा लिया। सुपर्णा शर्मा के पिता संजीव शर्मा और उनकी माता दोनों सरकारी शिक्षक हैं। इस घटना के बाद दोनों अपनी सुधबुध खो बैठे हैं।

Related Articles

Back to top button