ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

खन्ना के ड्रग एडिक्ट सेंटर में करता था नौकरी,पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना: पंजाब के जिला लुधियाना के एक युवक का शव खाली प्लाट से पुलिस को मिला। युवक का शव संदिग्ध हालातों में पड़ा था। घटना थाना शिमलापुरी के इलाका कबीर नगर डाबा कालोनी की बताई जा रही है। लोगों ने युवक का शव देख तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना शिमलापुरी की पुलिस पहुंची।घटना स्थल पर पड़ा अमन का बाइक।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शव के पास ही उसका बाइक भी गिरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय पहले नशा छुड़ाओ केन्द्र में भर्ती भी रहा है। अब वह नशा छुड़ाओं केन्द्र से ठीक होकर बाहर आ चुका था।मरने वाले युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है। अमन खन्ना में ही नशा छुड़ाओं केन्द्र में काम करता था। अमन के मुंह से झाग भी निकली हुई लोगों ने देखी जिसके बाद ही लोगों ने पुलिस को सूचित किया।जानकारी देते हुए SHO प्रमोद कुमार ने बताया कि मरने वाला अमन नशा छुड़ओं केन्द्र खन्ना में काम करता था। युवक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं युवक के परिवार के सदस्यों को भी सूचित कर दिया। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ सही से कहा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button