ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

बाजारों मे किया भ्रमण; दुकानदारों को चेताया- रोड खाली रखें, कार्रवाई होगी

सिरसा: बाजारों में अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों से बात करते पुलिस अधिकारी।हरियाणा के सिरसा में त्योहार के सीजन में शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक थाना पुलिस ने विभिन्न बाजारों व बरनाला रोड पर विशेष अभियान चलाया। दुकानदारों को जहां समझाया गया, वहीं अतिक्रमण करने वालों को लताड़ लगाई गई। चेतावनी दी गई कि अगर आइंदा अतिक्रमण किया, तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।ट्रैफिक थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ बाजारों में उतरे। पुलिस को आता देख दुकानदारों ने सामान को दुकान के भीतर करना शुरू कर दिया। इससे बाजार भी खुले-खुले नजर आए। कुछ दुकानदार जिद पर अड़े, तो उन्हें लताड़ लड़ाई गई, जब कार्रवाई की चेतावनी दी गई तो वे सामान उठाते हुए नजर आए।सिरसा के बाजार में अतिक्रमण का जायजा लेते पुलिस अधिकारी।ट्रैफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देशानुसार यह अभियान चलाया गया है। त्योहार का सीजन है, लोगों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में आमजन का आना-जाना बाधित हो रहा है। अगर आगजनी हो जाती है, तो बचाव के लिए गाड़ियां कहां से निकलेगी।रोड़ क्लीयर करवाने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है। दुकानदारों को समझाया भी जा रहा है, चेतावनी भी दी गई है। लोग कहते है कि चंडीगढ़, जीरकपुर देखा है, हम यहीं जिरकपुर बना देंगे। बगैर हैलमेट कोई दोपहिया वाहन पर निकला, तो उसका चालान किया जाएगा।नगर परिषद प्रशासन करता है खानापूर्तिबता दें कि शहर को अतिक्रमण करने का जिम्मा नगर परिषद का भी होता है। त्योहारी सीजन में नगर परिषद के अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति ही करते है। दुकानदारों के चालान तक ही सीमित होते है। ऐसे में अगर नगर परिषद मोर्चा संभाले, तो काफी हद तक शहर को अतिक्रमण से निजात मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button