ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

​​​​​​गैंगस्टर बवाना के खुलासे पर कबड्‌डी प्रमोटर के ठिकानों पर रेड; मुसाद ऑपरेशन की आशंका

चंडीगढ़: NIA की विभिन्न टीमें मंगलवार की अल सुबह से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गैंगस्टरों के करीब 40 ठिकानों पर छापामारी कर रही है। NIA ने जेल में बंद गैंगस्टर और बाहर घूम रहे उनके गुर्गों के संबंध में खुलासा होने पर उनके ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया। बठिंडा में तीन जगहों पर, गांव कराड़ वाला, गांव जगिया और बठिंडा सिटी में छापामारी की है। NIA ने बठिंडा में कबड्‌डी प्रमोटर जग्गा जंडिया के ठिकानों पर छापामारी की है। लेकिन इन जगहों से फिलहाल किसी गैंगस्टर या उनके गुर्गों की धरपकड़ की सूचना सामने नहीं आई है। हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है।NIA की रेड के दौरान घर के बाहर मौजूद पंजाब पुलिस।लॉरेंस बिश्नोई और कौशल के गुर्गों पर छापामारीबताया गया कि NIA की यह रेड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और कौशल के गुर्गों पर की जा रही है। पंजाब से लगातार गैंगस्टर और उनके गुर्गों का कनेक्शन रहा है। यहां तक की गैंगस्टरों का कई विदेशी आतंकी संगठनों से भी गठजोड़ है। यही कारण है कि NIA द्वारा एक महीने के अंदर यह दूसरा ऑपरेशन चलाया जा गया है।गैंगस्टर कौशल और अमित डागर के ठिकानों पर की थी छापामारीNIA ने बीते महीने गैंगस्टर नरज बवाना, कौशल, अनिल और अमित डागर के ठिकानों पर रेड की थी। नीरज बवाना से पूछताछ के बाद अहम सुराग हाथ लगने पर इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। NIA को एक गैंगस्टर के घर से मुसाद ऑपरेशन पर लिखी किताब भी मिली थी।

Related Articles

Back to top button