ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

लकी ड्रॉ से शख्स ने जीता 28 करोड़ का आलीशान घर

ब्रिटेन में  एक शख्स ने लकी ड्रॉ में 2 हजार रुपये का दाव लगाया और उसने पूरे 28 करोड़ रुपये का एक आलीशान घर जीत लिया। लेकिन अब यह शख्स 56 दिनों के बाद इस घर को 37 करोड़ रुपये में बेचने जा रहा है। हालांकि, उसके पास लाखों रुपये महीने का किराया लेना का विकल्प भी मौजूद है।

58 वर्षीय उत्तम परमार ब्रिटेन के लीसेस्टरशायर में पत्नी राकी और बेटा आरोन के साथ रहते हैं। जुलाई के माह में उन्होंने ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ के तहत चार बेडरूम वाला घर जीता था। उत्तम के जब सारे नंबर ड्रॉ के लिए मैच कर गए थे, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। फिर उत्तम ने इसकी जानकारी अपने बटे आरोन को दी तो आरोन ने भी नंबर चेक किए।

उत्तम के मुताबिक, ओमेज के अधिकारी उनके घर के बाहर जब आ गए, तब जाकर उन्हें यकीन हुआ कि वह करोड़ों रुपये का घर जीत गए हैं। उत्म ने जो आलीशान घर जीता, वह ब्रिटेन के कॉर्नवाल में मौजूद है। यह घर 4200 स्क्वॉयर फीट में फैला है। इसमें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस है, घर में बाथ टब है और बाहर का शानदार नजारा देखने को मिलता है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं था जब उत्तम ने लकी ड्रॉ में किस्मत आजमाई थी। लेकिन तब उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पेशे से ऑपरेशंस मैनेजर उत्तम परमार आल्पस एल्पाइइन में काम करते हैं। उनकी पत्नी राकी रीजनल पुलिस अथॉरिटी में काम करती हैं। बेटा लंदन में रहता है और वह इश्योरेंस फर्म में सीनियर मैनेजर के तौर पर कार्यरत है।

Related Articles

Back to top button