ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

विराट कोहली ने PAK स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जैनब अब्बास दिया इंटरव्यू

पाकिस्तान की मशहूर स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जैनब अब्बास ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंटरव्यू किया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले हुए इस इंटरव्यू को आईसीसी जल्द ही जारी करेगा।आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज हो चुका है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलना है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें ग्रुप-2 में हैं। पाकिस्तान की मशहूर टीवी प्रेजेंटर जैनब अब्बास ने इस मेगा इवेंट के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का इंटरव्यू किया है, जो जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल जारी करेगा। जैनब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड , आईसीसी, स्काय स्पोर्ट्स, स्टार स्पोर्ट्स के लिए टीवी प्रेजेंटर की भूमिका निभाती रही हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में इस मेगा इवेंट में हिस्सा लिया था। विराट ने तब टूर्नामेंट के पहले ही घोषणा कर दी थी कि टी20 कप्तान के तौर पर यह उनका आखिरी टूर्नामेंट है। इसके बाद विराट की वनडे कप्तानी छिनी और फिर उन्होंने टेस्ट कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया। विराट ने एशिया कप 2022 से पहले क्रिकेट से छोटा सा ब्रेक लिया और फिर एशिया कप में शानदार तरीके से कमबैक किया।

एशिया कप के दौरान ही विराट की 71वीं इंटरनेशनल सेंचुरी का भी इंतजार खत्म हुआ था। विराट फिलहाल टी20 वर्ल्ड कप 2022 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में विराट का रिकॉर्ड शानदार है और इस शानदार फॉर्म के साथ वह टीम इंडिया के लिए तुरुप का इक्का भी साबित हो सकते हैं। जैनब ने विराट के साथ फोटो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हर दिन नहीं होता जब आप विराट कोहली से बातचीत करते हैं या उनका इंटरव्यू लेते हैं। क्या शानदार ओरेटर हैं विराट, आईसीसी चैनल्स पर देखें।’

Related Articles

Back to top button