ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

अग्रसेन चौक के पास बछड़े के साथ युवक ने किया गलत काम,पड़ोसियों ने दौड़ाकर पकड़ा

रायपुर: शिकायतकर्ता पीड़ित बछड़े को भी लेकर थाने पहुंचे थे। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बछड़े के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आजाद चौक क्षेत्र के अग्रसेन चौक के पास एक तबेले में भोर से पहले लोगों ने एक युवक को बछड़े के साथ नग्न हालत में देखा। उसके बाद शोर सुनकर पड़ोसियों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया।सुबह-सुबह आजाद चौक थाने पहुंचे भैंसथान के पास रहने वाले करण कुमार निर्मलकर की लिखित तहरीर पर पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य और पशु क्रूरता निवारण कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। करण कुमार निर्मलकर ने बताया, उसके पिता डेयरी चलाते हैं। रात में वह उनके मवेशियों की रखवाली के लिए वहीं चबूतरे पर सोता है।17 अक्टूबर की सुबह 4.30 बजे के करीब मवेशियों के खुरों की खटपट से उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि उससे करीब 6 फीट की दूरी पर एक व्यक्ति नंगा होकर एक बछड़े के साथ गलत काम कर रहा था। उसने शोर मचाकर ललकारा तो दो तीन और लोग इकट्‌ठा हो गये। सभी ने युवक को दौड़ा लिया। वह नंगे ही भागा लेकिन उन लोगों से उसे पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम कमाल उर्फ मुन्ना बताया। बाद में करण और दूसरे लोग आजाद चौक थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया।आरोपी गिरफ्तार, घर-परिवार वाला हैआजाद चौक थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल ने बताया, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। पिछले कई सालों से वह अग्रसेन चौक के पास रहकर नर्सरी के पौधे बेचता है। उसका परिवार भी यहीं रहता है।पिछले सप्ताह खमतराई में ऐसा ही केसरायपुर के खमतराई इलाके में पिछले सप्ताह ऐसा ही मामला सामने आया था। चार दिन पहले रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों ने एक व्यक्ति को देर रात बीच राह में गाय के साथ गलत करते हुए पकड़ा था। पकड़ा गये युवक की पहचान राम प्रसाद मरावी बताया गया। वह भी मध्य प्रदेश के मंडला का रहने वाला है। बीरगांव की फैक्ट्रियों में मजदूरी करता है।तीन महीने पहले एक और केस हुआ थाखमतराई थाना इलाके में ही तीन महीने पहले इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। तब स्थानीय लोगों की भीड़ ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह से पीटा था। आरोपी ने अपनी गलती कबूली थी। उनसे बताया कि वह बहक गया था। पेशे से ड्राइवर आलम नाम के युवक को पकड़ा गया था।

Related Articles

Back to top button