ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

बाढ़ की विभीषिका में 9 लोगों ने गंवाई जान, सड़कों और घरों में अभी भी भरा है पानी

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है। जबकि 543 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिले में अब तक बाढ़ की विभीषिका में 9 लोगों ने जान गंवाई है। जिसमें सर्वाधिक 5 मौत डुमरियागंज तहसील क्षेत्र हुई। जबकि बांसी तहसील में 2 और इटवा में 2 मौत हुई है। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि बाढ़ प्रभावित व मैरूंड गांवों में 218 नाव और 31 मोटर बोट लगाई गई हैं।बांसी में बाढ़ प्रभावित गांवों की तादाद 147 हो गई है। इसमें 67 गांव मैरूंड हैं। नौगढ़ में बाढ़ प्रभावित 89 गांवों में 66 गांव मैरूंड है, डुमरियागंज में बाढ़ प्रभावित 130 में 82 गांव मैरूंड, इटवा में बाढ़ प्रभावित 93 गांव में 60 गांव मैरूंड है और शोहरतगढ़ में 84 बाढ़ प्रभावित गांवों में सभी 84 गांव मैरूंड है। बाढ़ प्रभावित और मैरूंड गांवों की 4.23 लाख आबादी प्रभावित है। जबकि जिले की 55 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल जलमग्न है।सिद्धार्थनगर में घरों में घुसा बाढ़ का पानी।मटियरिया डीह प्राथमिक विद्यालय पानी से घिराराप्ती नदी में उफान के बाद मटियरिया डीह सहित प्राथमिक विद्यालय भी चारों ओर से बाढ़ के पानी से घिर गया है। इससे यहां के लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। खेसरहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मटियरिया के टोला मटियरिया में चारों तरफ बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह गांव बांसी-पनघटिया बांध और राप्ती नदी के बीच में होने से यहां की स्थिति बदतर हो गई है।सिद्धार्थनगर में सड़कों पर पानी भरा।बाढ़ पीड़ितों ने लगाई मदद की गुहारजलस्तर बढ़ने के कारण रास्ते नहीं दिखते हैं। इससे आवागमन में भी कठिनाई होती है। यहां की आबादी लगभग 500 है। इस गांव में पानी पीने के लिए हैंडपंप तक नहीं है। प्राथमिक विद्यालय भी चारों ओर पानी से घिर गया है, जिससे पठन-पाठन भी बंद है। यहां केवल एक महिला अध्यापक पूजा कुशवाहा की ही तैनाती है। 60 छात्र नामांकित हैं, पर चारों ओर पानी भर जाने से पढ़ाई बंद है। बढ़ते जलस्तर को देखकर वह पहले ही किसी तरह अभिलेख निकाल लाई थीं। जब तक गांव में शासन-प्रशासन से कोई मदद उपलब्ध नहीं हुई है। बाढ़ पीड़ितों ने शासन-प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की गुहार की है।

Related Articles

Back to top button