ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कल 2:30 बजे थुनाग में भरेंगे नामांकन; जंजहैली में करेंगे जनसभा; कार्यक्रम शेड्यूल जारी

शिमला: 2 दिन से दिल्ली में डटे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल अपना चुनाव टिकट लेकर ही लौटेंगे। वह सुबह 7:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से हिमाचल के लिए उड़ान भरेंगे। भाजपा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कल का टूर प्रोग्राम जारी किया है। शेड्यूल के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9:00 बजे मंडी के बगस्याङ हेलिपैड पर लैंड करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से जंजैहली पहुंचेंगे, जहां उनकी एक विशाल जनसभा होगी।वे सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कुथाह में एक जनसभा में भाग लेंगे। इसके बाद 2:00 बजे शक्ति प्रदर्शन करते हुए SDM कार्यालय थुुनाग पहुंचेंगे। यहां पर उनका 2:20 पर पहुंचने का कार्यक्रम है। 2:30 बजे मुख्यमंत्री नामांकन पत्र दाखिल करेंगे, लेकिन इस दौरान उनके साथ आने वाली भीड़ को SDM कार्यालय से 100 मीटर पीछे ही रोक दिया जाएगा। नामांकन के बाद 4:00 बजे बगस्याड हेलिपैड से शिमला के लिए उड़ान भरेंगे।बता दें कि CM जयराम ठाकुर ने अपने नामांकन का शुभ मुहूर्त पहले ही निकलवा लिया है। नॉमिनेशन का यह शुभ मुहूर्त जयराम ठाकुर के परिवार के पुरोहित ने निकाला है।

Related Articles

Back to top button