ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

शादी से इंकार पर रात में घर से उठाया, अकेली थी मां-बेटी, 4 पर मुकदमा

खागा: फतेहपुर में किशोरी के अपहरण के बाद पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की।फतेहपुर के खागा में घर के अंदर घुसकर 4 युवकों ने एक विधवा महिला के ऊपर तमंचा तानकर उसकी नाबालिग बेटी को अगवा कर लिया। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने विधवा महिला ने बताया कि 15 अक्तूबर की रात गांव के बउवा सोनकर, रिंकू सोनकर समेत चार लोग घर में घुस आए। आहट होने पर उसने शोर मचाया तभी उसका मुंह दबा दिया और तमंचा सीने पर लगाकर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी 16 वर्षीय पुत्री को आरोपी अपहरण कर ले गए।कई बार शादी के लिए कह चुका थापीड़ित मां ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री से बउवा जबरदस्ती शादी करना चाहता है। शादी के बारे में वह कई बार बात कर चुका था, लेकिन बउवा का चाल चलन अच्छा न होने की वजह से शादी से मना कर दिया गया। आज उसने अपने साथियों के साथ मिलकर तमंचे के बल पर बेटी का अपहरण कर लिया।चार लोगों पर मुकदमा दर्जइस मामले में थाना प्रभारी आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि एक महिला ने चार लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उसकी नाबालिग बेटी के अपहरण की तहरीर दी है। इस पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button