ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मध्यप्रदेश के महाकौशल में मरीजों की बीमारी का उपचार कर सेहत सुधारने की बजाय एक्सपायरी डेट की दवा देकर उनकी जान से खिलवाड़

मध्यप्रदेश के महाकौशल में मरीजों की बीमारी का उपच मध्यप्रदेश के महाकौशल में मरीजों की बीमारी का उपचार कर सेहत सुधारने की बजाय एक्सपायरी डेट की दवा देकर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह पूरा खेल पैसों की कमाई के लिए खेला जा रहा है। अस्पताल में पदस्थ जिम्मेदार डॉक्टरों द्वारा इस गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा है। दरअसल, जबलपुर जिले के सबसे बड़े नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी डेट की दवा दी जा रही है। इस मामले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की नर्सिंग ऑफिसर दीपमाला ने खुलासा करते हुए बताया कि अस्पताल में जबरदस्ती एक्सपायरी डेट की दवाइयां खपाई जा रही है। उन्होंने इस मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री समेत डीन और संभागीय कमिश्नर से शिकायत भी की, लेकिन उन्हें धमकियां दी जा रही है। नर्सिंग ऑफिसर दीपमाला ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक जितेंद्र गुप्ता, डॉ मल्लिका और भावना सिंह के द्वारा एक्सपायरी दवाओं का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं, शिकायत करने के बाद उनपर दबाव बनाया जा रहा है। धमकियां दी जा रही है। नर्स दीपमाला ने इस मामले में सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button