ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अगस्त में अधिकरी जांच कर रिफिलिंग स्टेशनों को दे चुके फीलगुड का सर्टिफिकेट

बलिया: मनियर के रानीपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने आधा लीटर पेट्रोल में 50 एमएल कम तेल मिलने पर हंगामा काटा था।मनियर के रानीपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर उपभोक्ताओं ने आधा लीटर पेट्रोल में 50 एमएल कम तेल मिलने पर हंगामा काटा था। कम्पनी के निशुल्क कस्टमर केयर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई। वहीं डीएम के आदेश के बाद पेट्रोल पंपों में जांच कर उन्हें क्लीन चिट पहले ही दी जा चुकी है।जिला प्रशासन ने जांच में गुड का दिया था सर्टीफिकेटशासन के निर्देश पर अगस्त में डीएम सौम्या अग्रवाल ने जिला पूर्ति, नाप तोल और एसडीएम की तीन सदस्यी टीम बनाकर पेट्रोल पंपों पर घटतौली सहित अन्य व्यवस्था की जांच का निर्देश दिया था। विभाग ने एक सप्ताह अभियान चलाकर 136 पंपों में तीन से चार पेट्रोल पम्पों पर जांच की। जांच में सभी पेट्रोल पम्पों को फीलगुड का प्रमाण पत्र दे दिया।बलिया में पेट्रोल पंप से तेल कम मिलने पर ग्राहक की कर्मचारियों से बहस हुई।यह है पूरा मामलामनियर देवरार निवासी कन्हैया राजभर दोस्त सोनू साहनी के साथ रानीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने गया। वहां डेढ़ सौ रुपए का पेट्रोल लिया, तेल कम होने की आंशका पर मैनेजर से मीटर में कम पेट्रोल देने की शिकायत की। जिस पर कई ग्राहक वहां खड़े होकर घटतौली की शिकायत करने लगे। ग्राहकों ने पंप के कर्मचारियों से तेल नापने की मांग की।कर्मचारियों ने शीशे के जार में 500 मिली पेट्रोल डाला, जिसमें 50 मिली कम पाया गया। जिस पर कर्मचारियों और उपभोक्ताओं में बहस हुई। आईओसी के एरिया मैनेजर संदेश कुमार ने कहा कि शीशे के जार में कुछ कम मात्रा में पेट्रोल आता है। पांच लीटर वाले गैलन से सही जांच होगी।

Related Articles

Back to top button