ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
गुजरात

वडोदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

गुजरात के वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक लग्जरी बस और ट्रेलर में बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 15 गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी के मुताबिक दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई जब लग्जरी बस राजस्थान से सूरत की ओर जा रही थी। फिलहाल नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई है।  घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है।

पानीगेट पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर एक पुल पर ओवरटेक करने की कोशिश में यह ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने कहा कि दुर्घटना में छह यात्रियों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button