ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

विपक्ष ने कहा- दावे फर्जी; पूछा-फौजा सिंह पर कब होगी कार्रवाई

चंडीगढ़: पंजाब के CM भगवंत मान।आम आदमी पार्टी (AAP) की पंजाब सरकार के 7 महीने के कार्यकाल की 70 वर्ष से तुलना को विपक्षी दलों ने हास्यास्पद बताया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि AAP ने पंजाब के लोक कल्याण को भूल कर फर्जी दावों के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर डाले हैं। वड़िंग ने मूंग पर MSP के दावे को फर्जी बताते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने केवल 11 प्रतिशत फसल ही खरीदी। इस कारण किसानों को मजबूरन 89 प्रतिशत फसल निजी खरीदारों को MSP से कम कीमत पर बेचनी पड़ी है।नेता प्रतिपक्ष ने पूछा- सरारी पर कार्रवाई कबनेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की गिरफ्तारी के मामले में AAP सरकार द्वारा दोहरा मापदंड अपनाने की बात कही। उन्होंने पूछा कि पंजाब CM कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर कार्रवाई कब करेंगे, जबकि मामले में ऑडियो भी वायरल है। बाजवा ने अब तक कार्रवाई नहीं करने पर AAP पर सवाल खड़े किए हैं।भाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।भाजपा पंजाब अध्यक्ष ने अलग अलग स्टैंड बतायाभाजपा के पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा के गिरफ्तारी मामले में कहा कि AAP का भ्रष्टाचार मामले में अलग अलग स्टैंड है। उन्होंने कहा कि एक ओर संगरूर में लोकसभा का उप-चुनाव आने पर AAP ने अपने मंत्री डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर केस दर्ज किया था।लेकिन अब आरोपी सिंगला खुलेआम घूम रहे हैं। उनके खिलाफ कोई ऑडियो-वीडियो भी सामने नहीं आया है। जबकि CM मान ने स्वयं उनके पास ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग होने की बात कही थी। जबकि कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी के मामले में ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के एक महीने बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है।कुमार विश्वास और बग्गा की FIR रद्दविपक्ष ने मशहूर कवि कुमार विश्वास और तेजिंदर पाल बग्गा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट द्वारा खारिज करने पर AAP सरकार का पर्दाफ़ाश होने की बात कही है। भाजपा नेता ने इसे AAP की ड्रामेबाजी कहा है।​​​​​​​

Related Articles

Back to top button