ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
पंजाब

टेंडर घोटाले में जमानत याचिका खारिज; दूसरे केस में भी राहत नहीं, अब 19 को सुनवाई

चंडीगढ़: अनाज ढुलाई के टेंडर अलॉटमेंट घोटाले में फंसे पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। कोर्ट ने आरोपी आशु को 16 अगस्त को उनके खिलाफ विजिलेंस द्वारा लुधियाना में दर्ज मामले में जमानत से इंकार कर दिया है।9 नवंबर को होगी लुधियाना में दर्ज अन्य मामले की सुनवाईइसके अलावा आरोपी भारत भूषण आशु को उनके खिलाफ 22 सितंबर को लुधियाना में ही दर्ज एक अन्य मामले में भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिल सकी है। हाईकोर्ट ने उनकी इस FIR को रद्द करने के लिए लगाई याचिका पर सुनवाई के लिए 9 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। आरोपी आशु ने इस मामले में सोमवार को ही जमानत याचिका लगाई थी।आरोपी सन्नी भल्ला को किया था गिरफ्तारइससे पहले विजिलेंस ने आरोपी आशु के करीबी और कांग्रेस पार्षद गगनदीप सिंह सन्नी भल्ला को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। फिर 13 अक्तूबर को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था।पटियाला जेल में बंद हैं भारत भूषण आशुविजिलेंस ने ठेकेदार गुरप्रीत सिंह के बयान पर मामले में कार्रवाई की थी। गुरप्रीत ने कहा था कि लुधियाना की अनाज मंडियों में ढुलाई को लेकर गड़बड़ी हुई है। विजिलेंस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को अनाज ढुलाई घोटाले का केस दर्ज किया। इसके अगले ही दिन ठेकेदार तेलू राम को काबू किया गया और 22 अगस्त को सैलून में बाल कटवाते समय पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को गिरफ्तार किया था। आरोपी आशु फिलहाल पटियाला सेंट्रल जेल में बंद है।वाहनों पर लगाए थे फर्जी नंबरआरोपी आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने 22 अगस्त को गिरफ्तार किया था। विजिलेंस जांच में पता लगा था कि आशु के फूड एंड सप्लाई मंत्री रहते समय लुधियाना की मंडियों से अनाज ढुलाई के लिए ठेकेदारों को पहुंचाया गया था। विजिलेंस ब्यूरो ने भी दावा किया था कि अनाज ढुलाई में इस्तेमाल वाहनों के लिए स्कूटर और मोटरसाइकिल और कारों के फर्जी नंबरों का इस्तेमाल किया गया था।

Related Articles

Back to top button