ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

फूलपुर, आजमगढ़: फूलपुर तहसील के रसूलपुर अहमद अली गांव में सोमवार को कर्बला स्थान पर बनी 200 साल पुरानी मस्जिद को एक पक्ष द्वारा तोड़ कर ध्वस्त किये जाने के लेकर एक पक्ष के लोगों में आक्रोश व्याप्त है । विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद को ज्ञापन सौंपा। उप जिलाधिकारी ज्ञान चन्द गुप्ता ने इसे संज्ञान में लेते हुए माहुल चौकी प्रभारी को मस्जिद को तोड़ फोड़ करने के लिए सख्त आदेश जारी किया है।ग्रामीणो ने बताया की मोहर्रम और चेहल्लुम के दौरान ग्राम रसूलपुर अहमद अली, अतरडीहा और दसमडा गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिया दफन करते है। और कदीम मस्जिद में नमाज़ और मजलिस के बाद नज़्र , नियाज़ कर फातेहा पढ़ते है। मस्जिद लगभग 200 साल पुरानी है । गांव के दबंग एमादुल पुत्र रशीद एवं वसीम पुत्र मक़बूल मस्जिद के वजूद को खत्म कर कब्ज़ा करने के फिराक में है। मस्जिद को ध्वस्त करने की नीयत से इनके द्वारा तोड़ फोड़ किया गया । रोकने पर मारपीट पर उतारू हो गए।तोड़ फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई​​​​​​​असगर अब्बास, मोहम्मद आतिफ, महमूदल हसन,अली, मोहम्मद अब्बास, हसन, सय्यद शमीम काज़िम, आरिफ, नदीम, सईद हुसैन आदि ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मस्जिद की सुरक्षा और बनवाने का ज्ञापन दिया है । वही फूलपुर उपजिलाधिकारी ज्ञानचंद गुप्ता ने इसे संज्ञान में लेते हुए माहुल चौकी प्रभारी को मस्जिद में तोड़ फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है ।

Related Articles

Back to top button