ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड मालनपुर बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, नाराज लोगों ने शव के साथ 4 घंटे हाइवे पर किया चक्काजाम

भिंड मालनपुर बस और बाइक की टक्कर में एक भिण्ड-ग्वालियर (NH- 719) हाइवे पर बस और बाइक की टक्कर में एक की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से नाराज लोगों ने शव के साथ 4 घंटे हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। इससे हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले के आंतरी थाना अंतर्गत एराया गांव के रहने वाले सोहन उर्फ रानू चौहान और गौरव चौहान बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पास हाईवे किनारे स्थित भदौरिया टावर के पास एक अनियंत्रित तेज रफ़्तार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार रानू चौहान की मौत हो गई। साथ ही दूसरा सवार गौरव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने घायल गौरव चौहान को मालनपुर स्थित अस्पताल पहुंचाया। वहीं मृतक रानू के घर सूचना की। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया।पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के आधा घंटे तक दोनों घायल युवक सड़क पर पड़ी तड़पते रहे मौके पर पुलिस प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा जिसके चलते गंभीर रूप से घायल रानू की मौत हो गई अगर समय पर उसको मेडिकल सहायता मिल जाती तो उसको बचाया जा सकता था। इसी बात से आक्रोशित परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button