ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

दुनियाभर की 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण

हाल ही में विज्ञान के हिसाब से जोडी कॉमर को दुनिया में सबसे खूबसूरत महिला के चेहरे के रूप में चुना गया है। इस लिस्ट में दस महिलाओं के नाम घोषित किए गए हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी अपनी जगह बना ली है। दीपिका पादुकोण एकमात्र भारतीय महिला हैं। जिनका नाम दुनिया की दस खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हुआ है।
सबसे पहले बता दें कि इस सूची को एक वैज्ञानिक के द्वारा जारी किया गया है। जिन्होंने दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला चेहरों की सुंदरता का अनुपात मापने में प्राचीन ग्रीक तकनीक को लागू करने के लिए कंप्यूटरीकृत मैपिंग स्ट्रैटेजी का इस्तेमाल किया है। जिसमें जोडी के चेहरे को रेशियो के हिसाब से 98.7 प्रतिशित स्कोर मिला है।
जानकारी के मुताबिक, यूके स्थित प्लास्टिक सर्जन, डॉ जूलियन डी सिल्वा ने जोडी कॉमर को स्टडी के हिसाब से दुनिया के सबसे खूबसूरत महिला चेहरे के लिए चुना है। इसमें अभिनेत्री जेंडाया, मॉडल बेला हदीद को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। वहीं इस लिस्ट में बेयॉन्से और किम कार्दशियन ने भी जगह बनाई है।
जोडी कॉमर के अलावा सेलेब्स के गोल्डन रेशियो स्कोर प्रतिशत में कुछ इस तरह से दिए गए हैं। जेंडाया (94.37), बेला हदीद (94.35), बेयॉन्से (92.44), एरियाना ग्रांडे (91.81), टेलर स्विफ्ट (91.64), जॉर्डन डन (91.39), किम कार्दशियन (91.28), दीपिका पादुकोण (91.22) और होयोन जंग (89.63)

Related Articles

Back to top button