ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

वॉर्म-अप मैच में नहीं चला रोहित शर्मा और विराट कोहली का बल्ला

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। ब्रिस्बेन में जारी इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला नहीं चला। यहां तक कि विराट कोहली वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया इलेवन के खिलाफ दोनों वॉर्म-अप मैच खेलने नहीं उतरे थे, जबकि कप्तान रोहित शर्मा पहले मैच में जरूर खेले, लेकिन फेल रहे, जबकि दूसरे मैच में वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे।
इस मुकाबले की बात करें तो रोहित शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट कोहली के बल्ले से सिर्फ 19 रन निकले। रोहित ने 14 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के के दम पर 15 रन बनाए। वहीं, विराट कोहली ने 13 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की बदौतल 19 रन की पारी खेली। अब इन दोनों बल्लेबाजों के पास पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को होने वाले मैच से पहले एक-एक मौका अपनी लय पकड़ने का होगा।
भारत का अगला वॉर्म-अप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार 19 अक्टूबर को है। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए मैच प्रैक्टिस के जरिए लय में लौटने का आखिरी मौका होगा, क्योंकि रविवार 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सुपर 12 का मैच होगा। अगर वहां ये दोनों बल्लेबाज फेल होते हैं तो फिर भारत की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। ऐसा कई बार हो भी चुका है।

Related Articles

Back to top button