ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

बीजेपी को चाहिए कि रुतुजा लटके के खिलाफ कोई उम्मीदवार ना उतारे

मुंबई । मुंबई में होने वाले उप-चुनाव से ठीक पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर कहा है कि बीजेपी को चाहिए कि वो आगामी उपचुनाव में रुतुजा लटके जो अपने पति रमेश लटके के निधन के बाद इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं, के खिलाफ कोई उम्मीदवार ना उतारे, ताकि रुतुजा लटके जीत सके। रमेश लटके अंधेरी पूर्व से विधायक थे, उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। राज ठाकरे ने आगे लिखा कि अगर हम ऐसा करते हैं तो यह रमेश लटके के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुझे उम्मीद है कि आप मेरा ये प्रस्ताव स्वीकार जरूर करेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ही उद्धव ठाकरे गुट ने राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन शिवसेना के एकनाथ शिंदे और बीजेपी पर उम्मीदवार को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि रुतुजा लटके पर दूसरी तरफ से चुनाव लड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। अंधेरी वेस्ट सीट पर शिवसेना के विधायक रमेश लटके का इस साल निधन हो गया था, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
उनकी पत्नी रुतुजा लटके बृहन्मुंबई निगम की कर्मचारी हैं। उन्होंने चुनाव नियमों के तहत अपने पद से इस्तीफा दिया था। लेकिन अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सरकार को उनका इस्तीफा स्वीकार करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button