ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

आगरा डेढ़ माह की बच्ची के साथ फुटपाथ पर रात गुजार कर दी पीईटी की परीक्षा

(सच टाइम्स संवाददाता) आगरा । जिले में 84 परीक्षा केंद्रों पर यूपी पीईटी की परीक्षा कराई जा रही है। डेढ़ लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। लेकिन परीक्षार्थियों के बड़े जमावड़े की तुलना में इंतजाम नाकाफी नजर आ रहे हैं। आज 15 और कल 16 अक्टूबर को दोनों पारियों में आयोजित की जा रही इस परीक्षा के अधिकतर परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो ट्रेनों और बसों में धक्के खाकर यहां आए हैं। ट्रेनों, बसों में लोग एक-दूसरे के ऊपर लदे रहे। परीक्षा केंद्रों पर भी व्यवस्थायें बौनी दिखीं। अनेक लोग परीक्षा केंद्रों के बाहर फुटपाथ पर समय व्यतीत करते रहे। ऐसे ही लोगों में लखनऊ से आये प्रदीप कुमार भी शामिल हैं। वह फुटपाथ पर ही बिछौना बिछा कर अपनी डेढ़ माह की बच्ची को बोतल से दूध पिलाते दिखे। उनकी पत्नी श्वेता परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रही थीं। यह नजारा सेंट जोन्स कॉलेज के बाहर नजर आया। लखनऊ से करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर दूर बने सेंटर पर आने के लिए प्रदीप, उनकी पत्नी और डेढ़ महीने की बिटिया ने कष्ट भरा सफर तय किया। ट्रेन में भी उन्हें भारी परेशानी हुई। फिर नन्ही बच्ची के साथ पति-पत्नी ने फुटपाथ पर रात गुजारी। अब उन्हें इंतजार है कि परीक्षा खत्म हो और वे घर लौट जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button