ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

आरोपी 2 दिन के रिमांड पर; गवाही को लेकर चलाई थी गोलियां

हिसार: घटना के बाद पुलिस ने सिविल अस्पताल में जाकर जानकारी जुटाई। सीआईए हिसार पुलिस ने भारत नगर हिसार में हुई गोली चलाने के मामले में चार आरोपी नरेंद्र कुमार वासी मिलगेट, सुभाष उर्फ मोगली वासी ढाणी श्यामलाल हिसार, प्रिंस वासी शांति नगर हिसार और रवि उर्फ कालिया वासी ढाणी श्यामलाल हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 अक्टूबर को भारत नगर में गोली चलाई थी। पुलिस ने मौका से 2 कारतूस और 4 खाली खोल बरामद किए थे। चारों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए पेश अदालत कर रवि व प्रिंस को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर और सुभाष उर्फ मोगली व नरेंद्र को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि पुलिस चौकी नई सब्जी मंडी में पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि विकास वासी आदर्शनगर हिसार गोली लगने के कारण सिविल अस्पताल हिसार में दाखिल हैं। अस्पताल पहुंचने पर लीला इन होटल संचालक अनिल वासी भारत नगर ने पुलिस को शिकायत दी कि 10 अक्टूबर को समय करीब 10 बजे रात को मैं मेरे भाई और दोस्तों के साथ गाड़ी में हमारे घर के पास गली में गाड़ी से उतर ही रहे थे कि पीछे से मोटरसाइकिल और स्कूटी पर पांच लड़के आये व हमारे उपर गोली चलाई जो मेरे और मेरे भाई नरेश के नजदीक से निकलकर गाडी में लगी। एक गोली विकास गोयल के पैर में लगी। सभी ये कहते हुए गोलियां चला रहे थे कि इनमें से कोई बचना नही चाहिएं। गोलियों की आवाज सुनकर घरों में लोग निकले तब वे सब अपने अपने मोटरसाइकिल पर बैठकर अपने हथियारों सहित वहां से भाग गये।गवाही को लेकर चलाई गोलियांप्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पुराने मामले में गवाही को लेकर रंजिशन गोलियां चलाई है। लगभग 2 साल पहले शिकायतकर्ता अनिल के भाई नरेश व उसके दोस्त समीर पर जान से मारने की नीयत से गोलियां मारी थी जिसमें नरेश व समीर गवाह हैं।

Related Articles

Back to top button