मुख्य समाचार
आगरा सुशील नोतनानी बने भारतीय सिंधी संगम के राष्ट्रीय सचिव
आगरा। भारतीय सिंधी संगम का स्थापना दिवस समारोह के अवसर नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी अठवानी ने नई कार्यकारिणी में खेरिया मोड़ निवासी सुशील नोतनानी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी है। संगठन की जिम्मेदारी मिलने के बाद नवागत राष्ट्रीय सचिव सुशील नोतनानी ने बताया कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वाहन करेंगे।



