ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

सोनिया, राहुल गांधी और सीएम भूपेश की तारीफ की थी, भानुप्रतापपुर में था अंतिम रोड शो

कांकेर: छ्त्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी की रविवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत के बाद प्रदेश में शोक की लहर है। मौत से ठीक 2 दिन पहले विधायक ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा उन्होंने बयान देते हुए कहा था कि, मैं युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को अपना आशीष देता हूं। वे जमकर उन्नति करें, तरक्की करें।जनता को संबोधित भी किया था।दरअसल, मनोज मंडावी के छोटे बेटे अमन मंडावी हाल ही में यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने हैं। 2 दिन पहले जब रायपुर से कांकेर लौटे थे तो उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया था। इस दौरान मनोज मंडावी भी खुद मौजूद थे। बेटे के राजनीतिक करियर की शुरुआत में उन्होंने रोड शो भी किया था। कांकेर, भानुप्रतापपुर की जनता, कार्यकर्ताओं से मुलाकात किए थे। ये उनका जनता के बीच अंतिम रोड शो और संबोधन था।मनोज मंडावी की सुबह मौत हुई।वे कांकेर से सीधे भानुप्रतापपुर पहुंचे थे। वहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी। इस दौरान मनोज मंडावी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत भूपेश बघेल की तारीफ की थी। साथ ही रोड शो को सफल बनाने और जनता का उनके लिए प्यार देखकर उन्होंने जिले के लोगों का आभार व्यक्त किया था। उन्होंने कहा था कि ये जनता का प्यार ही है जो उन्होंने भारी बरसात में भी स्वागत किया।राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के साथ मनोज मंडावी।यह देख कर मैं कह सकता हूं कि, कार्यकार्ताओं समेत जनता का सोनिया गांधी, राहुल गांधी और भूपेश बघेल के लिए भी कितना समर्पण है। सभी लोग मेरे साथ राहुल ,सोनिया जी को इसी तरह का प्यार देकर उन्हें और मजबूती दें। युवा कांग्रेस, NSUI, समेत कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उन्होंने अपना आशीष दिया। मनोज मंडावी का यह अंतिम रोड शो और बयान था।

Related Articles

Back to top button