ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

छोटी बहन को बचाने में बड़ी डूबी, गोातखारों ने 2 घंटे मशक्कत बरामद किया शव

जालौन: जालौन में 2 बहनों की नाले में डूबने से मौत। गोताखोरों ने दोनों के शव को बरामद किया।जालौन में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बकरियां चराने गई दो चचेरी बहने नाले में डूब गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ दो बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।घटना आटा थाना क्षेत्र के उकासा गांव की है। यहां के अजय कुमार की 9 वर्षीय बेटी शांति और उसके भाई बृजेंद्र की 8 वर्षीय बेटी पार्वती बकरी चराने गांव के बाहर नाले के पास गई थी। इसी दौरान पार्वती नाले के पास पहुंच गई। पैर फिसलने से पार्वती नाले में डूब गई। उसकी बड़ी बहिन शांति बचाने के लिए पहुंची। हाथ पकड़ते समय वह भी नाले में डूब गई।दो बहनों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजाआसपास बकरी चरा रहे लोगों ने शोर सुनकर मौके पर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों डूब गई थीं। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दो घंटें में दोनों का शव नाले से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button