ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

शॉर्ट सर्किट से दुकान और गोडाउन में लगी आग, करोड़ों का सामान स्वाहा

दुर्ग: आग से जलती हुई दुकानें।दुर्ग शहर के गंजपारा क्षेत्र में रविवार तड़के शार्ट सर्किट से चार दुकानों में आग लग गई। आग पहले एक दुकान में लगी। इसके बाद धीरे-धीरे आग दो दुकान और दो गोडाउन में पहुंच गई। जब दुकानों से आग की लपटें निकलती देखीं गई तो लोगों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस और दमकल के वाहन पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। आग लगने से करोड़ों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।गोदाम के अंदर लगी आग।दुर्ग कोतवाली पुलिस के मुताबिक गंजपारा में निगम कॉम्पलेक्स में कृषि से संबंधित बीज और पेस्टिसाइड की दुकान है। उसके ठीक बगल से हार्ड वेयर की दुकान है। रविवार तड़के तीन बजे के करीब हार्ड वेयर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धीरे-धीरे आग इतनी बढ़ गई की वो बगल की दुकान में पहुंच गई। इससे पहले की फायर ब्रिगेड वहां पहुंचती आग ऊपर बने दो गोडाउन को भी चपेट में ले लिया। दुकान के मालिक को सुबह 5.15 बजे सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने तुरंत नगर सेना विभाग की दमकल को बुलाया गया। 5-6 दमकल वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।आग को बुझाती फायर ब्रिगेड।गोडाउन में पहुंचने का रास्ता नहींदुकान के ऊपर बने गोडाउन में जाने का रास्ता न होने से आग बुझाने में परेशानी हो रही है। दमकल कर्मी एक छोटी खिड़की से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन आग बुझ नहीं रही है। अब निगम व पुलिस प्रशासन गोडाउन के सामने की दावार को तोड़ने की तैयारी में है। दीवार तोड़कर गोडाउन की आग को बुझाया जाएगा। दुकानों की आग पूरी तरह से बुझा ली गई है।

Related Articles

Back to top button