ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सीसीटीवी वीडियो में बहती हुई नजर आ रही बालिका, मथुरा में बालिका के जन्मदिन के दिन ही हुआ था हादसा

मथुरा: श्रीन का 8 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चलामथुरा के शहर कोतवाली इलाके में 8 अक्टूबर की रात हुए हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस सीसीटीवी वीडियो में पानी के तेज बहाव के कारण स्कूटी गिरते हुए दिखाई दे रही है। इसी हादसे में 3 वर्ष की मासूम श्रीन यमुना में बह गई थी। श्रीन के जन्मदिन के दिन उसके साथ हुए हादसे के बाद से अभी तक पता नहीं चला है।41 सेकंड का वीडियो हो रहा वायरलसोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में स्कूटी आती दिखाई दे रही है। इस दौरान तेज बारिश हो रही है। सड़क पर पानी का तेज बहाव है। यह स्कूटी जैसे ही असकुंडा घाट के समीप पहुंची की तभी पानी के तेज बहाव के कारण असंतुलित हो गई और अचानक गिर गई। स्कूटी गिरने के कारण उस पर 3 बच्चे और स्कूटी चला रहा व्यक्ति गिर जाता है।स्कूटी गिरने के कारण उस पर 3 बच्चे और स्कूटी चला रहा व्यक्ति गिर जाता है9 सेकंड में बही बच्चीवायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि रात का समय है बारिश के कारण तेज पानी बह रहा है। इसी दौरान एक स्कूटी आती हुई दिखाई दे रही है। स्कूटी जैसे ही यमुना धाम के समीप पहुंचती है कि तभी अचानक बैलेंस बिगड़ता है और स्कूटी गिर जाती है। स्कूटी गिरते ही उस पर सवार सभी लोग पानी में गिर जाते हैं। स्कूटी चला रहे व्यक्ति जब तक उस पर सवार तीनों बच्चों को पकड़ने की कोशिश करते हैं तब तक 3 साल की मासूम श्रीन यमुना में बह जाती है।हादसे में 3 साल की मासूम बही यमुना में8 अक्टूबर की रात शहर के द्वारिकाधीश मंदिर के पास हुए हादसे में 3 वर्ष की मासूम श्रीन यमुना में बह गई। घटना के 8 दिन बाद भी उसका कुछ भी नहीं पता चला। यह हादसा जिस समय हुआ उससे दो घंटे पहले श्रीन मां और परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी। जन्मदिन के दिन ही यह दुखद हादसा हो गया। श्रीन के पिता निलेश चतुर्वेदी दुबई में एक कम्पनी में नौकरी करते हैं। श्रीन निलेश की इकलौती बेटी थी। हादसे के बाद से परिवार गम में है और वह उस काली रात को कोस रहा है जिसमें उनकी बच्ची यमुना में बह गई।

Related Articles

Back to top button