ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

RSS की बैठक में Mulayam Singh Yadav को श्रद्धांजलि

प्रयागराज। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की चार दिवसीय बैठक आज रविवार 16 अक्‍टूबर से प्रयागराज में शुरू हुई। भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक यमुनापार के गौहनिया स्थित वात्सल्य परिसर में शुरू हो गई है। इसमे संघ के 45 प्रांत के अखिलभारतीय पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं।बैठक की शुरुआत संघ प्रमुख डाक्टर मोहन भागवत ने भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद समाज के उन प्रमुख लोगों को श्रद्धांजलि दी गई जिनका हाल ही में निधन हुआ है। इनमें प्रमुख रूप से द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव शामिल रहे। यह बैठक 19 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, संघ विस्तार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रतिदिन चार से पांच बैठक होगी। इस महत्‍वपूर्ण बैठक के लिए देशभर के 378 पदाधिकारी जुटे हैं। इसमें महत्‍वपूर्ण मसलों पर विमर्श होगा और आगे की रणनीति भी बनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button