ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

अशोक नगर नदी किनारे खेल रहे थे जुआ पुलिस को देखकर भागे नदी में डुबने से मौत

अशोकनगर। नगर के कचनार थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर में जुआ खेलते समय पुलिस को देखकर भागना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। जुआ खेलते समय पुलिस को देख जुआरी भागे तो उनमें से एक युवक नदी में कूद गया। तैरना नहीं आने के कारण युवक की मौत हो गयी। युवक के शव को 2 दिन की मशक्कत के बाद एसडीआरएफ के रेस्क्यू दल ने नदी से निकाला। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि इस दौरान विवाद की संभावना को देखेत हुए प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस बल तैनात रहा। दोपहर को पुलिस को सूचना मिली कि राजपुर नदी किनारे कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस के पहुंचने पर कुछ लोग नदी में कूदकर भाग गये। एक युवक नदी में डूब गया, जिसकी सूचना थाने को दी गई। दो दिन सर्च ऑपरेशन के बाद आज उसकी लाश मिल गई। मामला गंभीर होने के कारण भारी पुलिस बल राजपुर गांव में मौजूद रहा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में नदी के पास कुछ युवकों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। जिस पर चौकी प्रभारी पुलिस जवानों के साथ पहुंचे। पुलिस को आता देख युवक भागे और तैरकर नदी पार कर गए। वहीं एक युवक के न मिलने पर पुलिस द्वारा कचनार थाना को सूचना दी गयी। जिसके बाद लगातार 2 दिन तक उसकी तलाश जारी रही। बड़ी मशक्कत के बाद शनिवार को शव निकाला गया। शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button