ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सेक्टर 21 की कोठी में भरे पनीर के सेंपल; पॉलिथीन मिलने पर 25 हजार का जुर्माना

पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 21 की कोठी में कार्रवाई करती हुई छापामार टीम।दीपावली के त्योहार के मद्देनजर इन दिनों पंचकूला जिले में फूड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग की टीम जॉइंट ऑपरेशन कर कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो उसके लिए जगह जगह पर छापेमारी कर मिलावटी खाद्य पदार्थों को बनाने वाले लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है।कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में पॉलिथीन भी बरामद हुआ।सेक्टर-21 की कोठी में रेडइसी कड़ी के तहत शनिवार को पंचकूला के सेक्टर 21 की कोठी नंबर 180 में फूड सेफ्टी विभाग पंचकूला और सीएम फ्लाइंग स्क्वायड छापेमारी की। वहां से भारी मात्रा में पनीर किया बरामद किया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान से पंचकूला में यह पनीर आता था और उसके बाद यही पनीर पंचकूला के आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता था।घर में छापेमारी के दौरान मिला पनीर।फूड सेफ्टी विभाग पंचकूला और सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम इस मामले को लेकर कार्रवाई कर रहे है। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड और फूड सेफ्टी विभाग ने पनीर की गुणवंता को चेक करने के लिए सैंपल भरे है और सैंपल लेकर हरियाणा के करनाल लैब में भेजा है।फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी डॉ गौरव शर्मा ने कहा मिलावट पाए जाने पर की इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग और सीएम फ्लाइंग स्क्वायड लगातार छापेमारी कर रही है। मौके से भारी मात्रा में पॉलिथीन भी बरामद हुआ है जिसके लिए विभाग ने 25 हजार का जुर्माना भी किया है।

Related Articles

Back to top button