ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

कहा- मनोरंजन के साधन हैं वे, पागल मानसिकता के लोगों के लिए बना तीन तलाक कानून

गाजीपुर: यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आज गाजीपुर पहुंचे। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए उन्हें गाजीपुर का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया और चुनाव को लेकर सभी लोगों से चर्चा किया। साथ ही उन्होंने ओपी राजभर पर भी तंज कसे।अनिल राजभर ने कहा कि गाजीपुर में नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई है। जिसमें नगर निकाय चुनाव में कमल निशान कैसे लहराए, हमारे उम्मीदवार किस तरह से विजयी हो, आम वोटरों का वोट कैसे भारतीय जनता पार्टी की तरफ से परिवर्तित कर सकें जिससे पार्टी की विजय सुनिश्चित हो इसी पर चर्चा हुई।यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर।फर्जी मदरसे होंगे बंदफर्जी मदरसे को लेकर उन्होंने कहा कि फर्जी तरीके से कोई भी संस्था चलाने का मामला आएगा तो उसके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे। यदि फर्जी मदरसे चल रहे होंगे तो उन्हें बंद करेंगे।मां बहनों को जानवर समझने वाले हैंएआईएमआई के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पिछले दिनों दिए बयान कि हम तीन शादियां कर पत्नियों का सम्मान करते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह लोग कुत्सित मानसिकता के लोग हैं। खासतौर पर मां बहनों को जानवर समझने वाले लोग हैं। जानवर मानसिकता के लोगों को यह समझना पड़ेगा कि मोदी का जमाना है और प्रदेश में योगी की सरकार चल रही है। तीन तलाक कानून जो बनाया गया है, वह पागल मानसिकता के लोगों को ठीक करने के लिए बनाया गया है।सावधान यात्रा से नहीं पड़ेगा कोई फर्कओमप्रकाश राजभर की सावधान यात्रा पर उन्होंने कहा कि हमने उनका नाम बदलकर असलम राजभर कर दिया है। वह मीडिया के साथियों के लिए मनोरंजन का साधन बन गए हैं। वह सावधान यात्रा निकाले या कुछ भी निकाले ऐसे लोगों का कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button