ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

शादी के वादे का एफिडेविट देकर महिला से किया दुष्कर्म

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपी ने पीड़िता को शादी करने और साथ रहने का वादा किया था। इसके लिए उसे एफिडेविट दिया था, लेकिन महिला के गर्भवती होते ही आरोपी ने उसे छोड़ दिया। पीड़ित जब उसके घर पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
पीड़ित महिला की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बिंदापुर इलाके में रहती है। आरोपी मूल रूप से तमिलनाडु का रहने वाला है और यहां किराये के मकान में रहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात सितंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद उन दोनों में दोस्ती हो गई।
आरोपी ने उसे बताया कि उसके परिजन शादी के लिए लड़की ढूंढ रहे हैं और वह उससे शादी करना चाहता है। उसने पीड़िता को कोर्ट के दस्तावेज पर एक एफिडेविट बनाकर दिया था। इसमें आरोपी ने शादी करने और जिंदगी भर साथ रहने की बात लिखी थी। पीड़िता उसके बाद साथ रहने लगी। सच्चाई पता लगने पर उसने पुलिस को शिकायत दी है।

Related Articles

Back to top button