ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एसडीएम ने मारा छापा, बुल्डोजर से उठवाकर फिंकवाया, दिल्ली में होनी थी सप्लाई

बागपत: नकली मावा को बुल्डोजर से गड्‌ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया।बागपत के बड़ौत एसडीएम सुभाष सिंह ने एक डीसीएम पर छापा मारकर 14 कुंतल नकली मावा बरामद किया। मावे को जेसीबी की मदद से जमीन में दफन करवाकर मौके पर नष्ट करवाया है। यह नकली मावा सप्लाई के लिए दिल्ली ले जाया ले जाया जा रहा था।सूचना पर एसडीएम ने छापामारी करते हुए मावा पकड़ा और खाद विभाग से उसके सैंपल भरवा कर जांच के लिए भिजवाए हैं।फिलहाल मावे को नकली मानते हुए उसको नष्ट करवा दिया गया है।DCM की चेकिंग में पकड़ा गयाएसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि त्योहारों के सीजन में नकली मिठाई और मिलावटी मावे के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है। उसी को लेकर आज बड़ौत क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर एक डीसीएम की चेकिंग की गई तो उसमें 14 कुंटल मावा बरामद किया गया।डीसीएम में लादकर दिल्ली ले जा रहे थे नकली मावा।SDM बोले- जांच को भेजे जाएंगे सैंपलएसडीएम ने बताया, ” देखने पर ही मावा नकली लग रहा था इसलिए उसको जेसीबी की मदद से जमीन में दफन करवा कर नष्ट करवाया गया। इससे पहले भी छापा मारकर 10 कुंतल मावा बरामद किया गया था। जिसको नष्ट करवाया गया था। सैंपल लेकर जांच को भेजे जाएंगे। “इसी डीसीएम में लादकर दिल्ली ले जाया जा रहा था नकली मावा।बागपत से बड़ी मात्रा में होती है मावा की सप्लाईबागपत से दिल्ली में बड़े पैमाने पर मावा और मिठाई का सप्लाई होता है। जिसको लेकर जिला प्रसाशन और खाद्य विभाग लगातार अभियान चला रहा है। खाद विभाग के अधिकारियों ने मावे के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मावा मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा।

Related Articles

Back to top button