ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजस्थान

बरनावा आश्रम पहुंचा गुरमीत राम रहीम

बागपत | डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। वह शनिवार सुबह बरनावा आश्रम पहुंच गया। डेरा प्रमुख के आने को लेकर उनके स्वागत में आश्रम में तैयारियां की गई हैं। उसके साथ परिवार के सदस्य और हनीप्रीत भी बताई जा रही हैं।बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया। उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी तरह की कोई भगदड़ नहीं करने की अपील की।डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह 17 जून को भी 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।डेरा प्रमुख ने दोबारा फिर से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी। जिसके आधार पर शुक्रवार को उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई।डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को आश्रम में जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उधर, सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। आश्रम में लोगों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button