ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

पीडितों को बांटी राहत सामग्री, बोले-हर संभव मदद करेगी सरकार

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर में बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंचे सांसद, डीएम और एसपी।सांसद जगदम्बिका पाल, डीएम संजीव रंजन, एसपी अमित कुमार आनन्द ने शनिवार को जिले के बाढ़ प्रभावित गांव खैरी शीतल प्रसाद का भ्रमण किया। इसके अलावा अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित मौर्यडीह, खैरी, चीरगना, नकोलडिह में पहुंचकर लोगों से स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।डीएम संजीव रंजन ने बताया कि प्रशासन पूरी तत्परता के साथ बचाव कार्य में लगा हुआ है। लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है। गांव में फंसे लोगों तक प्रशासन सुविधा पहुंचाने में जुटा हुआ है। राहत सामग्री एवं लंच पैकेट उनके बीच पहुंचाई जा रही है।सिद्धार्थनगर में बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री बांटते सांसद, डीएम और एसपी।बाढ़ प्रभावित इलाकों में टीम ने किया कैंपडीएम ने कहा कि बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की टीम लगातार कैंप किए हुए हैं। पीड़ितों में लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button