ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एसपी बोले- अवैध रूप से कमाई गई थी संपत्ति, पुलिस माफियाओं को रही है चिह्नित

रामपुर: रामपुर में प्रशासन और पुलिस ने दो बड़े खनन माफिया सोनू और उस्मान के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की है। प्रशासन और पुलिस ने दोनों खनन माफियाओं की 1.81 करोड़ की चल और संपत्ति को जब्त कर लिया है। प्रशासन और पुलिस खनन माफियाओं को चिह्नित कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।जिले में खनन माफियाओं के खिलाफ गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप के तहत बड़ी कार्रवाई की है। गैर कानूनी धंधे से कमाई गई 1.81 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त किया है। शोएब उर्फ सोनू पुत्र शाहिद हुसैन निवासी ग्राम बिजारखाता थाना स्वार और उस्मान उर्फ कलुआ पुत्र कुर्बान अली निवासी ग्राम बिजारखाता थाना स्वार के खिलाफ थाना गंज में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों द्वारा अवैध धंधे कर संपत्ति इकट्ठी की गयी थी। शोएब के 3 डंपर और एक कार जिनकी कीमत 79 लाख है और उस्मान के 2 डंपर और 1 कार जिसकी कीमत करीब 73 लाख रुपए है। जब्त किया गया है।अवैध संपत्ति को किया जाएगा जब्तपुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि यह सारी संपत्ति अवैध रूप से कमाई गई थी। जिसे जब्त कर लिया गया। अवैध धंधों से कमाई गई संपत्ति के जब्त करने का सिलसिला चलता रहेगा। खनन माफिया मामून ठेकेदार की 30 लाख और अन्य खनन माफियाओं की पौने दो करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

Related Articles

Back to top button