ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

45 हजार में दी बच्चा होने की दवा, कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया मुकदमा

बदायूं: बदायूं क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर महिला को बच्चे होने की दवा देने का डॉक्टर बन गया। खासियत यह है कि इस पूरे मामले में इंस्पेक्टर ने 90 हजार रुपए इलाज के मांगे और इसमें 45 हजार ले चुका है। पीड़िता गर्भवती नहीं हुई तो मामला अदालत तक पहुंचा। अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।दवाएं लिखकर मेडिकल स्टोर से खरीदने के लिए कहाप्रकरण तकरीबन साल भर पुराना है। क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार से एक व्यक्ति मिला उस व्यक्ति के ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक सुनील कुमार ने उसे आश्वासन दिया कि वह बच्चा न होने का गारंटी से इलाज करते हैं। 45 हजार इलाज की शुरुआत और बाकी के 45 हजार बच्चा होने के बाद लेंगे। इस पर उस व्यक्ति ने 45 हजार रुपये बतौर एडवांस सुनील कुमार को दे दिए और बदले में सुनील कुमार ने कुछ दवाएं मेडिकल स्टोर से उन्हें लेने को कहा।मारपीट के साथ मुकदमे में फंसाने की धमकीरकम देने के बाद भी पीड़ित की पत्नी गर्भवती नहीं हुई तो 20 दिसंबर 2021 को वह अपनी पत्नी व भाई के साथ इंस्पेक्टर सुनील से रुपए मांगने उनके आवास पर पहुंचा। आरोप है कि यहां इस्पेक्टर सुनील कुमार ने पीड़ित को थप्पड़ मारे और रुपए मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने पहले अधिकारियों को मामले की शिकायत की लेकिन कहीं सुनवाई ना होने पर कोर्ट की शरण में गया। अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए इंस्पेक्टर सिविल लाइंस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा लिखा जा चुका है।

Related Articles

Back to top button