ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

आरटीआई एक्टिविस्ट से मारपीट का आरोप, BDO बोले- हर सूचना का जवाब संभव नहीं

सोनभद्र: जिले के राबर्ट्सगंज ब्लाक के खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत, संबंधित ग्राम पंचायत के सेक्रेट्री, ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ कथित मारपीट और धमकी देने के मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के बाद हड़कंप मच गया है।एक आरटीआई कार्यकर्ता और ग्राम पंचायत सदस्य की तरफ से लगाए गए आरोपों और उस पर कोर्ट की तरफ से दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में बीडीओ समेत 5 के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।एडीओ पर दस्तावेज फाड़ने का आरोपशाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी तथा ग्राम पंचायत सदस्य राजाराम केसरी ने कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल कर कहा था कि गत 14 मार्च 2022 को सुबह 11 बजे के करीब खंड विकास अधिकारी राबटर्सगंज उमेश सिंह ने उसे फोन करके बुलाया। वह वहां पहुंचा तो देखा कि एडीओ पंचायत कृपाशंकर शुक्ल, ग्राम विकास अधिकारी राजपुर अश्वनी श्रीवास्तव, प्रधान राजपुर मीरा देवी और उनके पति राजकुमार पहले से बीडीओ कार्यालय में बैठे हुए थे। आरोप यह लगाया गया है कि वहां पहुंचने पर उसे अलग कमरे में ले जाकर बोले कि आरटीआई के तहत जो सूचना मांगे हो वह दिया जाना संभव नहीं है।आरोप है कि जब उसने यह कहा कि यहीं बात लिखकर दे दीजिए। इस पर वहां मौजूद एडीओ पचायत सहित अन्य ने उसकी पिटाई कर दी। यह भी आरोप लगाया गया है कि एडीओ पंचायत ने उसके दस्तावेज फाड़ दिया। वहीं बीडीओ ने जेल भिजवाने की धमकी भी दी, सेक्रेट्री पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।बीडीओ ने आरोपों को बताया गलतमोबाइल पर हुई वार्ता में बीडीओ उमेश सिंह ने सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि राजाराम केसरी द्वारा एक मामले में शिकायत की बात उनके संज्ञान में आई थी, जिसको लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। यह बात उन्होंने केसरी को कार्यालय आने पर बताई भी थी।मारपीट जैसी कोई बात न उनके सामने कभी हुई, ना ही ऐसी कोई बात ही उनके संज्ञान में है।उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में आईपीसी की धारा 147, 323, 504, 342, 506, 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है,जल्द ही इस मामले मे कार्यवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button