ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने साझा किया बैंक घोटाले वाले नार्को टेस्ट का वीडियो, लिखा – प्री दिवाली गिफ्ट फॉर भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह

रायपुर: मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम यह ट्वीट किया।प्रवर्तन निदेशालय-ED की कार्रवाई के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमाई हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक जंग शुरू हो गई है। शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाले के एक आरोपी के नार्को टेस्ट का वीडियो जारी किया। इसके साथ उन्होंने लिखा-हियर इज स्पेशल प्री दिवाली गिफ्ट फाॅर भ्रष्टाचार के अंतरराष्ट्रीय पितामह।इस वीडियो में इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला सहकारी बैंक घोटाले की कहानी और एक आरोपी उमेश सिन्हा के नार्को टेस्ट का वीडियोग्राफी का हिस्सा है। यह घोटाला 2007 में सामने आया था वह भी बैंक बंद होने के बाद। आरोप है कि बैंक प्रबंधन और संचालक मंडल ने 54 करोड़ रुपयों का हेरफेर कर लिया था। इस मामले में आंदोलनों के बाद एफआईआर हुई।पुलिस ने प्रबंधन से जुड़े कई लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन सभी जमानत पर बाहर आ गए। उसी दौरान पुलिस ने बैंक के प्रबंधक उमेश सिन्हा का नार्को टेस्ट कराया था। इसमें उसने बताया था कि मामले को दबाने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित चार मंत्रियों को चार करोड़ रुपए दिए गए थे।बैंक प्रबंधक उमेश सिन्हा ने मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा तत्कालीन गृह एवं सहकारिता विभाग के मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल का नाम लिया था। इसमें तत्कालीन डीजीपी ओपी राठौर को भी एक करोड़ रुपए दिए जाने की बात आई थी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नार्को टेस्ट की यह सीडी कभी न्यायालय में पेश ही नहीं की। करीब पांच साल बाद 2013 में यह सीडी बाहर आई। उसके बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा बवाल मचा था। हालांकि इन आरोपों के बाद भी भाजपा 2014 का विधानसभा चुनाव जीतने में सफल रही।बैंक की यह शाखा कभी पुरानी बस्ती में हुआ करती थी।क्या था यह इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंकपूरी तरह महिलाओं के लिए संचालित इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला नागरिक सहकारी बैंक 1995 में खुला। इसका मुख्यालय सदर बाजार में था। शहर में इसकी दो अन्य शाखाएं थीं। यह बैंक अच्छा कारोबार कर रहा था। उसके अंतिम दिनों में भी 25 हजार से अधिक ग्राहक इससे जुड़े थे। बाद में संचालक मंडल और बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से घोटाले की बात सामने आई। रकम के घालमेल की वजह से 2006 में यह बैंक बंद हो गया। सरकार ने परिसमापक बिठा दिया।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने यह ट्वीट किया।रमन सिंह ने ED की विज्ञप्ति चस्पा कर लिखा – यह लो 25 रुपया प्रति टन का साक्ष्यमुख्यमंत्री के ट्वीट के करीब तीन घंटे बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ में चल रहे छापे को लेकर प्रवर्तन निदेशालय-ED की प्रेस विज्ञप्ति साझा की। उन्होंने लिखा-यह लो 25 रुपया प्रति टन का साक्ष्य। आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी कर लें साथ ही अब माफी भी मांग लीजिए। सारे नाम सामने आएंगे/ सारे भ्रष्टाचार उजागर होंगे/ सच सामने आएगा/ सब सामने आएगा।कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।कांग्रेस ने ED की कार्रवाई को फिर भाजपा की साजिश बतायाकांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में चल रही ED की कार्रवाई को फिर से भाजपा की साजिश बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, रमन सिंह ने दो दिन पहले पत्रकार वार्ता में में इन बातों को कहा था जो आज ED दोहरा रही है। इनके बयानों से ऐसा लग रहा ED ने रमन सिंह और भाजपा की ओर से लिखी गई पटकथा को अंजाम देने के लिए सारी कवायद की है। शुक्ला ने कहा, छापे में क्या मिलने वाला है यह रमन सिंह को छापे के पहले से पता था। क्या यह संयोग है या प्रयोग?भाजपा नेता धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।भाजपा विधायक बोले, हमें किसी एजेंसी की मदद की जरूरत नहींपूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, एक तरफ मुख्यमंत्री बोल रहे हैं कि हम जनता की जेब में पैसा डाल रहे हैं और दूसरी तरफ अधिकारियों के घर से पैसा क्यों निकल रहा है। अधिकारियों की गिरफ्तारी हो रही है। उनके यहां से जो निकल रहा है, वह आखिर कहां से आ रहा है? भाजपा विधायक ने कहा कि भाजपा अपनी लड़ाई लड़ने में सक्षम है। भाजपा को किसी एजेंसी का सहारा लेने की कोई जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से काम करती हैं। उनके काम पर वाद-प्रतिवाद करने का कोई प्रश्न ही नहीं है।

Related Articles

Back to top button