ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

छात्रों के लिए 280 रोडवेज बसें लगाईं, जाम वाले पॉइंट्स पर सुबह 6 बजे से पुलिस तैनात

गाजियाबाद: अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए गाजियाबाद रीजन के सभी डिपो पर रोडवेज बसें खड़ी कर दी गई हैं।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) शनिवार और रविवार को गाजियाबाद जिले में 40 केंद्रों पर होगी। दोनों दिन परीक्षा की चारों पालियों में 83808 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। छात्र जाम में न फंसे, इसके लिए जगह-जगह पर सुबह 6 बजे से ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी गई है।गाजियाबाद में 83808 अभ्यर्थी आएंगे, 32 हजार दूसरे शहरों में जाएंगेगाजियाबाद में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और अमरोहा के अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ये सभी जनपद गाजियाबाद से 100 से 170 किलोमीटर की परिधि में हैं। यानि अधिकतर अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए सुबह ही गाजियाबाद पहुंचना शुरू हो जाएंगे।उप्र परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एके सिंह के अनुसार, परीक्षार्थियों के लिए रीजन में 280 रोडवेज बसें लगाई गई हैं। सुबह 4 बजे से स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। ये बसें स्टेशनों से अभ्यर्थियों को लेकर सीधे उनको परीक्षा केंद्रों तक छोड़ेंगी। छात्रों को हर 15 मिनट पर बस मिल सकेगी, ऐसे इंतजाम किए गए हैं। गाजियाबाद से करीब 32 हजार परीक्षार्थी दूसरे जिलों में परीक्षा देने के लिए गए हैं। इन अभ्यर्थियों के लिए स्पेशल बसों का संचालन शुक्रवार रात से ही प्रारंभ कर दिया गया है।स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुलेगा पेपरPET परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट 10 से 12 बजे तक दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 से 5 बजे तक है। आज होने वाली परीक्षा के लिए कुछ अभ्यर्थी शुक्रवार रात में ही गाजियाबाद पहुंचना शुरू हो गए थे। ये परीक्षा गाजियाबाद के 40 सेंटरों पर है। सुरक्षा व्यवस्था की बात करें तो जिला प्रशासन ने 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 40 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और 40 केंद्र प्रभारी तैनात किए हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में पेपर केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे और उनकी की देखरेख में प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे। एसएसपी मुनीराज जी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर मोबाइल पर पाबंदी है। केंद्र के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button