ब्रेकिंग
मुरैना के सबलगढ़ में जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे फायरिंग एक गंभीर घायल गुजरात के खेड़ा जिले में नहाने गए छह भाई-बहन, एक-एक कर के लील गई नदी, गर्मी से राहत की जगह मिली मौत उज्जैन स्लीपर बस पलटी गर्भवती महिला सहित 9 घायल केंद्र सरकार कराऐगी जाति जनगणना PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा
पंजाब

पुलिस ने बहन और उसके 2 साथियों को भी किया गिरफ्तार

जालंधर: हत्या की साजिश रचने वालों के बारे में बताते एसपी सरबजीत सिंह बाहियापंजाब की जालंधर देहात पुलिस ने बहन के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जान से मारने की साजिश रचने वाले व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने पत्नी को मारने की साजिश रचने वाले की बहन और उसके दो दोस्तों को भी पकड़ा है। पकड़े गए लोगों की पहचान बलदेव सिंह उसकी बहन दलजीत कौर उर्फ छिंदों, गुरदीश सिंह और सुरजीत सिंह के रूप में हुई है।बलदेव सिंह निवासी रानी भट्टी (भोगपुर, जालंधर) की पहली पत्नी निर्मलजीत कौर बच्चों के साथ कनाडा में रहती है। बलदेव ने पीछे से दूसरी शादी गुरमीत कौर नामक महिला से की थी। गुरमीत कौर ने भी बलदेव सिंह से शादी उसकी संपत्ति पर अपना हक जमाने के लिए की थी। शादी के बाद दोनों में अनबन रहने लगी।हत्या की साजिश के बारे में बताते पुलिस अधिकारी3 महीने पहले गुरमीत कौर ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए। उसने बलदेव सिंह की संपत्ति पर कब्जा करने के इरादे से अपने कुछ नजदीकी लोगों के साथ मिलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। घर से बाहर निकाले जाने के बाद बलदेव सिंह होशियारपुर जिला के तहत आते तारागढ़ में एक डेरे में रहने लगा।डेरे में रहने के दौरान ही रंजिश में दूसरी पत्नी गुरमीत कौर को रास्ते से हटाने के लिए बलदेव सिंह ने अपने रिश्तेदारों और नजदीकियों से मिलकर साजिश रचनी शुरू कर दी। बलदेव सिंह ने गुरमीत कौर की हत्या को लेकर अपनी बहन दलजीत कौर उर्फ छिंदों निवासी तलवंडी भीला (थाना भोगपुर) और अपने दो नजदकियों गुरदीश सिंह और सुरजीत सिंह के साथ पूरी प्लानिंग की। लेकिन इसकी भनक पुलिस किशनगढ़ चौकी प्रभारी एएसआई बलबीर सिंह को लग गई।एएसआई बलबीर सिंह ने हत्या की साजिश को नाकाम करने के लिए पूरा जाल बिछाया और हत्या से पहले ही बलदेव सिंह उसकी बहन दलजीत सिंह, सुरजीत सिंह और गुरदीश सिंह को पकड़ लिया। सभी ने पुलिस पूछताछ में माना कि वह गुरमीत कौर को मारने के लिए जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button